फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Elderly man dies in road accident, one critically injured

Kangra News: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, एक गंभीर घायल

Sun, 19 Jul 2026 08:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 19 Jul 2026 08:21 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies in road accident, one critically injured
पंचरुखी के कैलाशपुर के पास खाई में गिरी कार। स्रोत : सोशल मीडिया
पालमपुर/पंचरुखी (कांगड़ा)। थाना पंचरुखी के तहत कैलाशपुर के पास शनिवार शाम एक कार के अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20-30 फीट नीचे गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए पालमपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे कैलाशपुर के समीप एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू करने के साथ ही पुलिस को सूचित किया। हादसे में कैलाशपुर निवासी कर्मचंद (70) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रीतम चंद (65) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद पंचरुखी थाना प्रभारी गोपाल चंद की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। कार सवार किस दिशा में जा रहे थे, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। डीएसपी पालमपुर सुनील राणा ने कहा कि पुलिस ने शव को सुपुर्दगी में ले लिया है। घायल चालक के बयान दर्ज होने के बाद ही हादसे के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed