{"_id":"6a5b8580d49ec5afd506cc5e","slug":"accused-arrested-with-1543-grams-of-heroin-at-nurpur-bus-stand-kangra-news-c-95-1-kng1014-245597-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नूरपुर बस स्टैंड पर 15.43 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नूरपुर बस स्टैंड पर 15.43 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार
Sun, 19 Jul 2026 07:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 19 Jul 2026 07:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर (कांगड़ा)। पुलिस जिला नूरपुर की सीआईए टीम ने नूरपुर बस स्टैंड से पंजाब के एक नशा तस्कर को 15.43 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मंगा सिंह (47), बस्ती प्रीतनगर, तहसील एवं जिला मोगा (पंजाब) का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार शनिवार को सीआईए टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्धों की निगरानी के लिए तैनात थी। इसी दौरान टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बस स्टैंड के पास मंगा सिंह की तलाशी ली गई। उसके पास मौजूद एक कैरी बैग की जांच की गई तो कपड़ों के बीच छुपाकर रखा गया एक पॉलिथीन का लिफाफा बरामद हुआ।
लिफाफे को खोलने पर उसमें से 15.43 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने तुरंत जब्त कर लिया। एसपी नूरपुर इल्मा अफरोज ने कहा कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह यह नशा कहां से लाया था और क्षेत्र में किसे सप्लाई करने जा रहा था।