फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Divyanshi, Jashn, and Akash emerge as winners in the yoga asana competition.

Kangra News: योगासन प्रतियोगिता में दिव्यांशी, जश्न और आकाश विजेता

Sun, 05 Jul 2026 01:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 05 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Divyanshi, Jashn, and Akash emerge as winners in the yoga asana competition.
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। मां ज्वाला जी वेद पाठशाला गुरुकुल, वार्ड-3 ज्वालामुखी में शनिवार को सातवीं जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता और द्वितीय पैरा योगासन (दिव्यांग) प्रतियोगिता आयोजित की गई। गर्ल्स अंडर-20 वर्ग में दिव्यांशी ने स्वर्ण पदक जीता। बॉय अंडर-20 वर्ग में जश्न और बॉय 20 प्लस वर्ग में आकाश ने स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिला योगासन खेल संघ कांगड़ा के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के नौ से अधिक विद्यालयों के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न योगासन स्पर्धाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य विशिष्ट अतिथि नगर परिषद ज्वालामुखी की प्रधान सोम किरण शर्मा ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। जिला योगासन खेल संघ कांगड़ा के अध्यक्ष रामतीर्थ शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में 10 वर्ष से 55 वर्ष तक के प्रतिभागियों ने विभिन्न आयु वर्गों में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त खिलाड़ी राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में कांगड़ा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

आयोजन स्थल के संचालक एवं मां ज्वाला जी वेद पाठशाला गुरुकुल के वासुदेव शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर डॉ. ममता, पूजा शर्मा, वासुदेव शर्मा, अरुण शर्मा, ऋषि सूद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed