फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Do not drink the water if its color or taste seems altered.

Kangra News: पानी का रंग या स्वाद बदला लगे तो न पीएं

Wed, 22 Jul 2026 01:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 22 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Do not drink the water if its color or taste seems altered.
धर्मशाला। मानसून के दौरान जलजनित बीमारियों के खतरे को देखते हुए जल शक्ति विभाग, मंडल धर्मशाला ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ जैसी परिस्थितियों में जल स्रोतों के दूषित होने की आशंका जताते हुए लोगों से पेयजल के उपयोग में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

विभाग ने कहा है कि मानसून के दौरान पीने के पानी को कम से कम तीन से पांच मिनट तक अच्छी तरह उबालकर ठंडा करने के बाद ही उपयोग करें। घरों की पानी की टंकियों की नियमित सफाई और कीटाणुशोधन कराएं तथा उनका ढक्कन हमेशा बंद रखें।
विज्ञापन

विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि पानी का रंग, गंध या स्वाद असामान्य लगे तो उसका उपयोग न करें और इसकी सूचना तुरंत जल शक्ति विभाग को दें। साथ ही यदि पाइपलाइन या पानी की टंकी में रिसाव या क्षति दिखाई दे तो इसकी जानकारी भी विभाग को दें। पेयजल को साफ और ढक्कन वाले बर्तन में सुरक्षित रखें तथा पानी निकालने के लिए स्वच्छ बर्तन का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने भोजन करने से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोने, घर और आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और खुले में पानी जमा न होने देने की सलाह दी गई है। साथ ही मानसून के दौरान खड्ड, नाले व झरने का पानी पीने से बचें। दस्त, उल्टी, बुखार, पीलिया या अन्य जलजनित रोगों के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में चिकित्सकीय सलाह लेने को कहा गया है। विभाग ने विशेष रूप से छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed