सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Exploration of Possibilities for Foot Overbridges or Underpasses at Rihlu and Ranital: Dr. Rajiv

रिहलू और रानीताल में फुट ओवरब्रिज या अंडरपास की तलाशें संभावनाएं : डॉ. राजीव

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 08:01 AM IST
विज्ञापन
Exploration of Possibilities for Foot Overbridges or Underpasses at Rihlu and Ranital: Dr. Rajiv
धर्मशाला के स्कूल ​शिक्षा बोर्ड के सभागर में दिशा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद डा. राजीव
विज्ञापन
धर्मशाला। कांगड़ा-चंबा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि शाहपुर के रिहलू रोड और मटौर-मटौर फोरलेन पर रानीताल में ट्रैफिक का भारी दबाव रहता है। दोनों जगह गांवों के लिए लिंक रोड निकलते हैं, लेकिन फोरलेन से ये रास्ते बंद हो रहे हैं। इससे न केवल ग्रामीणों को परेशानी हो रही है, बल्कि हादसों का खतरा भी बढ़ गया है।
Trending Videos

उन्होंने भारतीय नेशनल हाईवे प्राधिकरण (एचएचएआई) को निर्देश दिए कि इन क्षेत्रों में ओवरब्रिज या अंडरपास निर्माण की संभावनाओं का तुरंत विस्तृत अध्ययन किया जाए, ताकि यातायात भी सुचारू रहे और ग्रामीणों के संपर्क मार्ग भी प्रभावित न हों। सोमवार को शिक्षा बोर्ड के सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास के नाम पर ग्रामीणों के रास्ते बंद होना गंभीर विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एनएचएआई को नेशनल हाईवे पर तुरंत मरम्मत और पैचवर्क शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही बस स्टैंडों पर सोलर लाइट्स लगाने और उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा। बिजली बोर्ड में आरडीएसएस स्कीम के तहत हो रहे कार्यों की सुस्त रफ्तार पर भी सांसद ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि समय सीमा के भीतर खंभे और ट्रांसफार्मर स्थापित न होना अधिकारियों की लापरवाही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक के दौरान डॉ. भारद्वाज ने नेत्रदान करने की इच्छा व्यक्त कर समाज को मानवता का संदेश दिया। इस बैठक में विधायक रणवीर निक्का, पवन काजल, अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार, पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न, नूरपुर के एसपी कुलभूषण वर्मा, नगर निगम आयुक्त जफर इकबाल और एडीएम शिल्पी बेक्टा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और गैर-सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।
प्रोटोकॉल उल्लंघन पर चेतावनी
सांसद ने कड़े शब्दों में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा वित्तपोषित योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के दौरान संबंधित क्षेत्र के सांसद को सूचित करना अनिवार्य है। उन्होंने कुछ अधिकारियों द्वारा नियमों की अवहेलना किए जाने पर आपत्ति जताई और कहा कि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए स्थानीय सांसद को हर योजना की जानकारी देना सुनिश्चित किया जाए।
नूरपुर, जौंटा और भाली के प्रभावितों को दें उचित मुआवजा
बैठक में सांसद ने नूरपुर, जौंटा और भाली क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त हुए घरों के प्रभावित परिवारों को शीघ्र और उचित मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही टांडा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए केंद्र की प्रतिबद्धता दोहराई। लोक निर्माण विभाग को मानसून से पूर्व सभी सड़कों का रखरखाव पूरा करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed