फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Eyes grew weary waiting for an eye check-up.

Kangra News: नेत्र जांच के इंतजार में पथराईं आंखें

Wed, 29 Jul 2026 01:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Eyes grew weary waiting for an eye check-up.
धर्मशाला अस्पताल में नेत्र रोग ओपीडी के बाहर जमीन पर बैठकर बारी की इंतजार करते हुए महिलाएं। अमर
धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला की नेत्र जांच ओपीडी में बारी के इंतजार में मरीजों की आंखें पथरा रहीं हैं। सुबह से लाइनों में लगकर मरीज बारी के लिए घंटों इंतजार कर रहे हैं। रोजाना सैकड़ों मरीजों की जांच के लिए केवल एक विशेषज्ञ होने से मरीजों की परेशानी बढ़ रही है। कई मरीज बिना जांच लौट रहे हैं।
विज्ञापन

धर्मशाला अस्पताल में सुबह नौ बजे से ही ओपीडी के बाहर मरीजों की लाइनें लगना शुरू हो जाती हैं। मंगलवार को संवाददाता ने 11:30 से 12 बजे तक अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान पाया कि नेत्र जांच ओपीडी के बाहर मरीजों की भीड़ लगी थी। सभी बेंच भरे थे और कुछ मरीज लाइन में लगकर बारी का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

कुछ बुजुर्ग मरीज बेंच पर ही मुरझाई आंखों से इंतजार कर रहे थे। कुछ फर्श पर ही बैठने को मजबूर थे। दोपहर 12 बजे तक 61 मरीजों ने पर्ची बना ली थी। कुछ पुराने मरीज जांच के लिए पहुंचे थे। 12 बजे तक ओपीडी में 28 ही मरीजों की जांच हो पाई थी। एकमात्र नेत्र जांच विशेषज्ञ ऑपरेशन भी करता है। ऑप्थेल्मिक ऑफिसर का पद लंबे समय से रिक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
अस्पताल में ऑप्थेल्मिक ऑफिसर न होने से यह समस्या पेश आ रही है। रिक्त पद के बारे में सरकार को अवगत करवाया गया है। -डॉ. अनुराधा शर्मा, एमएस, क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला
आंखों की जांच वाली ओपीडी में काफी भीड़ होती है। इसलिए सुबह 8 बजे ही घर से आ गई थी ताकि जल्द पहुंचकर पहले नंबर पड़ जाए। -रमा देवी, मरीज, निवासी पासू
सुबह ही अस्पताल पहुंच गया था। पर्ची बनाने के बाद मेरा नंबर 61 है। आंखों से बार-बार पानी निकलता है। इसी की जांच के लिए आया हूं। -चमारू राम, मरीज, निवासी भितलू

आंखों में दिक्कत के चलते चेकअप करवाने आया था। चिकित्सक ने आंखों में दवाई डाल दी है। थोड़ी देर बैठने को कहा है लेकिन अब फिर से इंतजार करना पड़ेगा। -पुरुषोत्तम दास, मरीज, निवासी सिद्धबाड़ी

धर्मशाला अस्पताल में नेत्र रोग ओपीडी के बाहर जमीन पर बैठकर बारी की इंतजार करते हुए महिलाएं। अमर

धर्मशाला अस्पताल में नेत्र रोग ओपीडी के बाहर जमीन पर बैठकर बारी की इंतजार करते हुए महिलाएं। अमर

धर्मशाला अस्पताल में नेत्र रोग ओपीडी के बाहर जमीन पर बैठकर बारी की इंतजार करते हुए महिलाएं। अमर

धर्मशाला अस्पताल में नेत्र रोग ओपीडी के बाहर जमीन पर बैठकर बारी की इंतजार करते हुए महिलाएं। अमर

धर्मशाला अस्पताल में नेत्र रोग ओपीडी के बाहर जमीन पर बैठकर बारी की इंतजार करते हुए महिलाएं। अमर

धर्मशाला अस्पताल में नेत्र रोग ओपीडी के बाहर जमीन पर बैठकर बारी की इंतजार करते हुए महिलाएं। अमर

धर्मशाला अस्पताल में नेत्र रोग ओपीडी के बाहर जमीन पर बैठकर बारी की इंतजार करते हुए महिलाएं। अमर

धर्मशाला अस्पताल में नेत्र रोग ओपीडी के बाहर जमीन पर बैठकर बारी की इंतजार करते हुए महिलाएं। अमर

धर्मशाला अस्पताल में नेत्र रोग ओपीडी के बाहर जमीन पर बैठकर बारी की इंतजार करते हुए महिलाएं। अमर

धर्मशाला अस्पताल में नेत्र रोग ओपीडी के बाहर जमीन पर बैठकर बारी की इंतजार करते हुए महिलाएं। अमर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed