{"_id":"6a36f1ee380e350ec5005c89","slug":"fairs-play-a-vital-role-in-preserving-rural-culture-and-traditions-chandra-kumar-kangra-news-c-95-1-kng1046-240609-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण संस्कृति और परंपराओं को संजोने में मेलों की अहम भूमिका : चंद्र कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण संस्कृति और परंपराओं को संजोने में मेलों की अहम भूमिका : चंद्र कुमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदोली छिंज मेले के समापन पर ग्रामीण संस्कृति के संरक्षण पर जोर, विकास कार्यों की घोषणाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
ठाकुरद्वारा/गंगथ/इंदौरा (कांगड़ा)। जय पीर बाबा मंदोली में आयोजित छिंज मेले के समापन समारोह में कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पारंपरिक मेलों, उत्सवों और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण संस्कृति, लोक परंपराओं और सामाजिक मूल्यों को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सफल आयोजन के लिए मेला कमेटी और क्षेत्रवासियों को बधाई दी।
कृषि मंत्री ने मेले के दौरान दंगल स्थल से संपर्क मार्ग के निर्माण तथा दंगल स्थल (स्टेडियम) के चारों ओर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने की घोषणा की। उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए शीघ्र अनुमान तैयार कर निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए, ताकि आयोजन स्थल पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
इसके साथ ही उन्होंने मेला स्थल पर पेयजल सुविधा को मजबूत करने के लिए हैंडपंप स्थापित करने की संभावना पर भूजल परीक्षण करवाने की घोषणा की। यदि क्षेत्र में पर्याप्त जलस्तर पाया जाता है, तो वहां हैंडपंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया, कांग्रेस प्रवक्ता संसार सिंह संसारी, मेला कमेटी अध्यक्ष ठाकुर जर्म सिंह, उपाध्यक्ष हंसराज शर्मा सहित विभिन्न कमेटियों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।