{"_id":"6a81ba311fe7a5eee50f4364","slug":"fire-breaks-out-in-gas-cylinder-while-cooking-woman-suffers-burns-kangra-news-c-95-1-kng1037-250564-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: खाना बनाते गैस सिलिंडर में भड़की आग, महिला झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: खाना बनाते गैस सिलिंडर में भड़की आग, महिला झुलसी
Mon, 17 Aug 2026 06:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 17 Aug 2026 06:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा। विकास खंड कांगड़ा की ग्राम पंचायत अब्दुल्लापुर में रविवार सुबह रसोई में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई। हादसे में रसोई में मौजूद महिला के हाथ और पैर झुलस गए, जबकि घर का सामान जलकर राख हो गया। घटना संजय कुमार पुत्र मनोहर लाल के घर में हुई।
बताया जा रहा है कि चंद्रमुखी पत्नी मनोहर लाल अपने बेटे के सुबह रसोई में खाना बना रही थी कि अचानक गैस सिलिंडर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते लपटों ने पूरी रसोई को अपनी चपेट में ले लिया। आग से रसोई में लगी चिमनी, गीजर और अन्य घरेलू सामान जल गया, जिससे करीब तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
आग की लपटें देखकर परिजनों और पंचायत प्रधान संजय कांचा ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और बड़ा हादसा होने से टाल दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही एपीएमसी के जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह मोंगरा और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नागेश्वर मनकोटिया ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।