फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Five government schools to be relocated from Shahpur Gaggal.

Kangra News: शाहपुर-गगल से स्थानांतरित होंगे पांच सरकारी स्कूल

Sun, 21 Jun 2026 01:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Five government schools to be relocated from Shahpur Gaggal.
धर्मशाला। गगल एयरपोर्ट के प्रस्तावित विस्तारीकरण का असर अब क्षेत्र के सरकारी शिक्षण संस्थानों पर भी पड़ने जा रहा है। एयरपोर्ट विस्तार परियोजना के लिए अधिग्रहित की जाने वाली भूमि की जद में आने वाले पांच सरकारी स्कूलों को अन्य स्थानों पर स्थानांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए जिला प्रशासन ने शिक्षा विभाग को वैकल्पिक भूमि की तलाश करने के निर्देश दिए हैं।
हाल ही में जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के बीच हुई बैठक में इस विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उन स्कूलों की सूची पर भी विचार किया गया जो एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

इनमें राजकीय प्राथमिक पाठशालाएं रछियालू, गगल और इच्छी शामिल हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला इच्छी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढुगियारी भी परियोजना की जद में आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने प्रभावित स्कूलों के लिए उपयुक्त स्थानों की तलाश शुरू कर दी है। विभाग का प्रयास है कि समय रहते नए परिसरों के लिए भूमि का चयन कर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जाएं।

हालांकि, एयरपोर्ट विस्तार को क्षेत्र के विकास और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है लेकिन इसके चलते प्रभावित होने वाले शैक्षणिक संस्थानों के पुनर्वास की चुनौती भी सामने है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed