{"_id":"6a6baacf736866e3350aee87","slug":"former-mla-ramchand-bhatia-merges-with-the-five-elements-kangra-news-c-95-1-kng1018-247600-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व विधायक रामचंद भाटिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व विधायक रामचंद भाटिया
Fri, 31 Jul 2026 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
नगरोटा बगवां के अमतराड़ गांव में पूर्व विधायक स्व. रामचन्द भाटिया के अंतिम संस्कार मौके पर उपस्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। क्षेत्र के तीन बार भाजपा विधायक रहे चौधरी रामचंद भाटिया का वीरवार को उनके पैतृक गांव अमतराड़ में अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र विवेक भाटिया ने मुखाग्नि दी। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस के कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।
अंतिम संस्कार में स्थानीय विधायक आरएस बाली, सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार, पूर्व मंत्री सरवीण चौधरी, पूर्व मंत्री रमेश धवाला और पूर्व विधायक अरुण कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि पहुंचे। वक्ताओं ने रामचंद भाटिया को पार्टी के प्रति समर्पित, सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व का धनी बताते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र और जिला कांगड़ा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंतिम संस्कार में भाजपा कार्यकर्ताओं, परिजनों, सैकड़ों क्षेत्रवासियों, एसडीएम पूजा अधिकारी, तहसीलदार और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- -- -
मिलनसार और मृदुभाषी थे चौधरी रामचंद भाटिया
अनिल भंडारी
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। चौधरी रामचंद भाटिया मिलनसार, मृदुभाषी और सादगी भरे व्यक्तित्व के मालिक थे। आंकड़ों को लेकर उनकी याददाश्त इतनी जबरदस्त थी कि उन्हें विकास कार्यों और बजट के पुराने आंकड़ों की पूर जानकारी रहती थी। वह आंकड़ों के दम पर भाषण देते थे। 1982, 1985 और 1990 में लगातार तीन बार विधायक रहे चौधरी रामचंद भाटिया का एक अलग व्यक्तित्व था। वह हमेशा कुल्लवी टोपी पहने नजर आते थे। अपने क्षेत्र के विकास कार्यों तथा समस्याओं को विधानसभा में प्रमुखता से उठाते थे।
विज्ञापन
बता दें कि 82 वर्ष की आयु में बुधवार को उनका मेडिकल कॉलेज टांडा में स्वर्गवास हो गया था। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह भाजपा से संबंधित थे। हालांकि नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का शुरू से ही दबदबा रहा है, मगर बतौर एमएलए लगभग डेढ़ दशक तक राज किया।
-- -- -- -- -
ज्वालामुखी भाजपा ने निधन पर शोक जताया
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। रामचंद भाटिया के निधन पर ज्वालामुखी भाजपा ने शोक जताया है। पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय खट्टा, महामंत्री उपेंद्र धीमान, सुशील कालिया, प्रवक्ता पूजा डोंगर, मीडिया प्रभारी अंशुमान शर्मा, ज्वालामुखी भाजपा अध्यक्ष सरोज कुमारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामस्वरूप शास्त्री, महामंत्री अशोक चौधरी, प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के सचिव पवन जस्सी आदि ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। संवाद