फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Former Municipal Corporation Mayor Neenu once again accused of encroachment.

Kangra News: नगर निगम की पूर्व मेयर नीनू पर फिर लगा अतिक्रमण का आरोप

Sat, 04 Jul 2026 02:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Former Municipal Corporation Mayor Neenu once again accused of encroachment.
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला वार्ड-4 कश्मीर हाउस से पूर्व मेयर एवं वर्तमान पार्षद नीनू शर्मा के खिलाफ सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण का सियासी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है
विज्ञापन

शुक्रवार को एक बार फिर से नीनू की ओर से सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण को लेकर कांगड़ा डीसी के माध्यम से शिकायत पत्र की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री कार्यालय, शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार, हिमाचल प्रदेश सरकार के शहरी विकास विभाग, राजस्व विभाग को भेजी गई है।
विज्ञापन

शिकायत में तत्काल कार्रवाई की मांग की है और नगर निगम से उनकी सदस्यता को रद्द करने को कहा गया है। भेजी गई शिकायत में चाहरु राम निवासी बड़ोल तहसील धर्मशाला ने नीनू शर्मा की ओर से पीडब्ल्यूडी रोड के किनारे भवन की छत्त की चौड़ाई बढ़ाते हुए और डंगे लगाकर 15 मरले भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में पार्षद नीनू शर्मा ने बताया कि मेरे ऊपर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं और सोची-समझी साजिश है। मुझ पर पहले भी चार बार इस तरह के आरोप लग चुके हैं और सभी आरोप निराधार रहे हैं। मैं इस शिकायत की खुद जांच करवाकर शिकायतकर्ता को एक करोड़ रुपये मानहानि का दावा करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed