सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Four-and-a-half-year-old child drowns in Jabar Khad

Kangra News: जबर खड्ड में डूबने से साढ़े चार साल के मासूम की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 16 Jun 2026 07:43 AM IST
विज्ञापन
Four-and-a-half-year-old child drowns in Jabar Khad
विज्ञापन
जसूर (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर के अंतर्गत जबर खड्ड में डूबने से एक साढ़े चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान आबिद खान पुत्र बिल्ला दीन निवासी कयारी, ग्राम पंचायत भलून के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आबिद सोमवार दोपहर को डेरे के साथ लगती खड्ड में नहा रहा था।

इसी दौरान अचानक खड्ड में पानी का बहाव तेज हो गया, जिससे वह बह गया और पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से एनडीआरएफ की टीम को मौके पर भेजा गया, लेकिन उससे पहले ही मासूम की मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों और परिजनों ने घटनास्थल से महज 50 मीटर की दूरी पर उसका शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम नूरपुर अरुण शर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवार को फौरी राहत प्रदान करने के लिए मंगलवार को पटवारी को मौके पर भेजा जाएगा। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि बरसात के मौसम में नदी-नालों और खड्डों के समीप न जाएं और उनमें नहाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed