सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Criminals undeterred in the state, ruling party leaders busy making statements: BJP

प्रदेश में अपराधी बेखौफ, सत्तासीन नेता बयानबाजी में व्यस्त : भाजपा

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 16 Jun 2026 08:47 AM IST
विज्ञापन
Criminals undeterred in the state, ruling party leaders busy making statements: BJP
विज्ञापन
देहरागोपीपुर/पालमपुर (कांगड़ा)। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार और जसवां परागपुर के विधायक बिक्रम ठाकुर ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। अपराधी बेखौफ हो चुके हैं और सत्तासीन नेता बयानबाजी में व्यस्त हैं।

सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं बिगड़ती कानून व्यवस्था की भयावह तस्वीर पेश कर रही हैं। कांग्रेस सरकार पूरी तरह सोई हुई है और अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर हैं। परमार ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हत्या, नशा तस्करी, चोरी और महिलाओं के खिलाफ अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहा है। सरकार के नेता जनसमस्याओं को सुलझाने के बजाय केवल बयानबाजी में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक बिक्रम ठाकुर ने कूहना ग्राम पंचायत की बेटी पूजा सोनी की पालमपुर के चचियां (नगरी) स्थित ससुराल में हुई संदिग्ध मौत पर दुख और रोष व्यक्त किया है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने इस घटना को जघन्य अपराध बताते हुए प्रदेश सरकार से मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की है। ठाकुर ने कहा कि इस संवेदनशील मामले में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस प्रशासन त्वरित कार्रवाई कर सभी कड़ियों को जोड़े ताकि दोषियों को कड़ी सजा मिल सके। उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा और अपराधियों में कानून का खौफ पैदा करने के लिए त्वरित न्याय समय की सबसे बड़ी मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed