{"_id":"6a7e28d28473da597b0f8c04","slug":"four-meetings-for-pong-dam-displacees-to-be-held-on-the-16th-kangra-news-c-95-1-kng1034-250047-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: 16 को पौंग विस्थापितों की होंगी चार सभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: 16 को पौंग विस्थापितों की होंगी चार सभाएं
Fri, 14 Aug 2026 01:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजा का तालाब (कांगड़ा)। पौंग विस्थापित कन्वीनर कमेटी किसान सभा की ओर से 16 अगस्त को पौंग विस्थापितों की चार अलग-अलग स्थानों पर विशेष सभाओं का आयोजन किया जाएगा। ये सभी सभाएं पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित होंगी।
पहली सभा ढलियारा के ठाकुर कॉलेज में होगी। यहां कन्वीनर कमेटी सदस्य एवं संचालक पंकज दर्शी, किसान सभा के जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी कमान संभालेंगे। दूसरी सभा नगरोटा सूरियां के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में डॉ. अशोक सोमल, कैप्टन अनिल, शास्त्री तुलसी और अश्वनी के संचालन में होगी। तीसरी सभा घाड़जरोट पंचायत घर में देसराज, सरदार प्रेम सिंह व रजनी की देखरेख में आयोजित की जाएगी। चौथी सभा जवाली में राजीव शर्मा और प्रेम चंद के नेतृत्व में संपन्न होगी। सभाओं के दौरान पौंग विस्थापितों की मुरब्बा आवंटन एवं भूमि संबंधी समस्याओं से जुड़े प्रपत्र भरवाए जाएंगे। विस्थापितों की समस्याओं पर चर्चा कर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।
कमेटी ने सभी पौंग विस्थापितों से निर्धारित समय पर संबंधित स्थल पर पहुंचकर सभा में भाग लेने तथा समस्याओं से जुड़े प्रपत्र भरने का आग्रह किया है। संवाद