{"_id":"6a7e29e4e94cc110a40ba073","slug":"memorandum-sent-to-the-governor-in-support-of-sudhir-sharma-kangra-news-c-95-1-ssml1021-250126-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन टेस्टिंग की बहाल हो पुरानी व्यवस्था : अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन टेस्टिंग की बहाल हो पुरानी व्यवस्था : अनुराग
Fri, 14 Aug 2026 02:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट करते अनुराग शर्मा। जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला/बैजनाथ। राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। उन्होंने कांगड़ा जिले में ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) की व्यवस्था में आ रही दिक्कतों तथा पठानकोट-मंडी एनएच के परौर से पद्धर तक के हिस्से को फोरलेन बनाने की मांग रखी।
पत्र सौंपकर अवगत कराया कि कांगड़ा प्रदेश का सबसे बड़ा जिला है। यहां व्यावसायिक वाहनों की संख्या काफी अधिक है। जिले में सीमित एटीएस केंद्र होने के कारण वाहन मालिकों को फिटनेस जांच के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे उनके समय और धन का अतिरिक्त व्यय हो रहा है।
उन्होंने परिवहन सिस्टम की पुरानी व्यवस्था को बहाल करने या प्रक्रिया को सरल बनाने का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों को तुरंत आसान समाधान निकालने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा, सांसद ने पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग के परौर से पद्धर तक के खंड को फोरलेन में बदलने का विषय भी प्रमुखता से उठाया। इस पर केंद्रीय मंत्री ने इस कार्य को आगे बढ़ाने का सकारात्मक आश्वासन दिया। सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि प्रदेश में चल रहे राष्ट्रीय राजमार्ग व फोरलेन प्रोजेक्ट्स को गति देने और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं।