{"_id":"6a84be5616eb379b6c039c4c","slug":"four-storey-iti-building-not-completed-in-four-years-kangra-news-c-95-1-kng1047-250945-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: चार साल में नहीं बना चार मंजिला आईटीआई भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: चार साल में नहीं बना चार मंजिला आईटीआई भवन
Wed, 19 Aug 2026 01:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
आईटीआई रझूं का अधूरा पड़ा भवनस्त्रोत संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालमपुर (कांगड़ा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) रझूं को चार साल बाद भी अपना भवन नहीं मिला है। पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत संस्थान के भवन निर्माण के लिए बजट का प्रावधान कर कार्य शुरू करवाया गया था लेकिन निर्माण अधर में है। चार मंजिला प्रस्तावित इस भवन का ढांचा तो तैयार हो चुका है लेकिन फिनिशिंग व अन्य महत्वपूर्ण कार्य लंबे समय से लंबित हैं। संस्थान के करीब 84 विद्यार्थियों को अस्थायी भवन में पढ़ाई करनी पड़ रही है।
सूत्रों के अनुसार, लोक निर्माण विभाग के माध्यम से चल रहे इस निर्माण में बजट की कमी आड़े आ रही है। ठेकेदार के लाखों रुपये के बिल सरकार के पास अटके हैं। बकाया भुगतान न होने के कारण ठेकेदार ने काम की गति धीमी कर दी है।
-- -- -- -- -
ये चार ट्रेड हैं संचालित
इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मोटर मेकेनिक और फैशन डिजाइनिंग।
-- -- -- --
आज धरना देगी सुलह भाजपा
भवन का काम ठप होने पर सुलह भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रवीर कटोच ने बताया कि मंगलवार को प्रस्तावित धरना अपरिहार्य कारणों से टाल दिया गया था जो अब बुधवार को होगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
आईटीआई रझूं के भवन का काम जारी है। इसके लिए समय-समय पर बजट प्राप्त हो रहा है और जो राशि आ रही है उसका भुगतान ठेकेदार को किया जा रहा है। आने वाले समय में निर्माण जल्द पूरा कर लिया जाएगा। -सुशील रिहाल, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी मंडल भवारना
पूर्व भाजपा सरकार के समय मैंने रझूं में आईटीआई खोली थी और भवन का बजट भी मंजूर करवाया था। चार साल में भी भवन निर्माण पूरा नहीं हो सका। वर्तमान सरकार को तुरंत पर्याप्त बजट जारी कर इसका निर्माण कार्य पूरा करवाना चाहिए। -विपिन सिंह परमार, विधायक, सुलह