फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Shreshtha Devi elected President of the B.Ed. college PTA.

Kangra News: श्रेष्ठा देवी चुनीं बीएड कॉलेज की पीटीए की अध्यक्ष

Wed, 19 Aug 2026 01:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Shreshtha Devi elected President of the B.Ed. college PTA.
धर्मशाला। राजकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय (बीएड कॉलेज) धर्मशाला में सत्र 2026-27 के लिए अभिभावक शिक्षक संघ (पीटीए) की बैठक व चुनाव का आयोजन किया गया। इसमें नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। चुनाव में श्रेष्ठा देवी को पीटीए का अध्यक्ष, विनीत शेष्टा को उपाध्यक्ष, प्रो. युगराज सिंह को सचिव तथा विद्या देवी को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। चेतराम को मुख्य सलाहकार और विजय चंद को कोषाध्यक्ष चुना गया। महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ. बलदेव कुमार, डॉ. अतुल ठाकुर और डॉ. मनोज कुमार को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
विज्ञापन

श्रेष्ठा देवी ने कहा कि संघ विद्यार्थियों के सर्वांगीण कल्याण, शैक्षणिक विकास और महाविद्यालय के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगा। बैठक के दौरान सत्र 2026-27 की शैक्षणिक गतिविधियों और बुनियादी ढांचे से जुड़े विभिन्न विकास प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed