{"_id":"6a84bdfe046626e85e0c8bb3","slug":"unveiled-the-memorial-of-the-martyred-chain-singh-kangra-news-c-95-1-kng1004-250995-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बलिदानी चैन सिंह के स्मारक का किया अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बलिदानी चैन सिंह के स्मारक का किया अनावरण
Wed, 19 Aug 2026 01:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुलियाली में बलिदानी चैन सिंह की स्मृति में स्मारक का अ
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुलयाली/नूरपुर (कांगड़ा)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुलयाली में आईटीबीपी के बलिदानी चैन सिंह निवासी गांव नेरा की स्मृति में निर्मित स्मारक का अनावरण किया गया। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की द्वितीय वाहिनी के जवानों ने कमांडेंट सौरभ दुबे के निर्देशन में स्मारक का अनावरण कर बलिदानी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया।
बलिदानी की पत्नी मंजू देवी, परिजनों, स्कूल स्टाफ व ग्रामीणों ने उनके अदम्य साहस को नमन किया। पांच मई 1972 को जन्मे चैन सिंह ने इसी विद्यालय से प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की थी और छह अप्रैल 1993 को आईटीबीपी में भर्ती हुए थे। 18 अक्तूबर 1998 को औली में पर्वतारोहण प्रशिक्षण के दौरान माणा के पास हिमस्खलन की चपेट में आने से उन्होंने देशसेवा में प्राण न्योछावर कर दिए थे। बलिदानी चैन सिंह अपने पीछे माता-पिता, दो छोटे भाई और करीब एक वर्ष की विवाहिता पत्नी को छोड़ गए थे। इस अवसर पर लोहारपुरा पंचायत प्रधान सपना, उपप्रधान बलविंदर सिंह जौनू, सुलयाली पंचायत प्रधान टीनू, स्कूल प्रधानाचार्य कुलदीप अत्री, शिक्षक, सेवानिवृत्त पदाधिकारी, ग्रामीण और विद्यार्थी मौजूद रहे।