सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Four tipper trucks caught mining in Swan Khad, late night action

Kangra News: स्वां खड्ड में खनन करते चार टिपर पकड़े, देर रात की कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 13 Mar 2026 07:43 AM IST
विज्ञापन
Four tipper trucks caught mining in Swan Khad, late night action
विज्ञापन
क्षेत्र में लंबे समय से खनन की शिकायतें मिलने पर विभाग ने दी दबिश
Trending Videos

विभाग ने सरकार से की रात के समय कार्रवाई के लिए वाहनों की व्यवस्था करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। संसारपुर टैरेस के साथ लगते रीड़ी कुठेड़ा गांव के पास स्वां खड्ड में खनन विभाग की टीम ने देर रात दबिश देकर खनन में संलिप्त चार टिपर जब्त किए हैं। टीम ने इन वाहनों के नियमानुसार चालान किए हैं। जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 11:30 बजे खनन निरीक्षक देहरा अश्वनी कौंडल और सहायक खनन निरीक्षक जोगिंद्र सिंह अपनी टीम के साथ स्वां खड्ड क्षेत्र में पहुंचे। इस दौरान रीड़ी कुठेड़ा के समीप खड्ड में चार टिपर अवैध रूप से खनन करते पाए गए। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों वाहनों को पकड़ लिया और उनके चालान काट दिए।
खनन निरीक्षक अश्वनी कौंडल ने बताया कि जिला खनन अधिकारी शैलजा चौधरी के निर्देशानुसार अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। स्वां खड्ड संसारपुर टैरेस क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर विभाग की टीम ने देर रात कार्रवाई की। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन के खिलाफ कई बार देर रात कार्रवाई करनी पड़ती है, लेकिन विभाग के पास इसके लिए पर्याप्त वाहन उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में कार्रवाई के दौरान दिक्कतें आती हैं। विभाग ने सरकार से मांग की है कि रात के समय कार्रवाई के लिए वाहनों की व्यवस्था की जाए। साथ ही अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए एसआईटी के गठन की भी मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed