सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Passengers upset due to closure of Palampur-Delhi bus

Kangra News: पालमपुर-दिल्ली बस बंद होने से यात्री परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 13 Mar 2026 08:19 AM IST
विज्ञापन
Passengers upset due to closure of Palampur-Delhi bus
विज्ञापन
एक माह से नहीं चल रही देहरा डिपो की वाया धीरा-नौरा, खुंडियां बस
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
धीरा (कांगड़ा)। पालमपुर-दिल्ली वाया परौर-धीरा-नौरा-खुंडियां बस एक महीने से बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिवहन निगम देहरा डिपो की यह बस सुलह विधानसभा समेत चंगर क्षेत्र की करीब 30-35 पंचायतों के लोगों को सुविधा प्रदान करती थी।
बस बंद होने से इन क्षेत्रों से दिल्ली-चंडीगढ़-ऊना अंबाला जाने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। यह बस सुबह 4:40 बजे पालमपुर से चल कर शाम करीब 5:30 बजे शाम दिल्ली पहुंचती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों गुलशन, विकास, सुमित, अनिल, रमा देवी, शकुंतला देवी, सुमन कुमार, वेद प्रकाश ने सरकार व परिवहन निगम से इस बस को दोबारा शुरु करने की गुहार लगाई है। बस को लेकर देहरा के क्षेत्रीय प्रबंधक आयुष ने बताया कि बस के रूट से आय कम होने की वजह से निदेशक मंडल की बैठक में इस रूट को बंद करने का निर्णय लिया गया है। इस बस को देहरा से पालमपुर तक दिन में चलाया जा रहा है।
सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि सुलह के ग्रामीण क्षेत्र से चलने वाली चंबा, शिमला, रामपुर आदि बसों के साथ-साथ इस दिल्ली जाने वाली बस को भी बंद कर दिया है, जो सुलह के लोगों के साथ अन्याय है। विधानसभा में सुलह के साथ हो रहे इस अन्याय को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। वहीं, प्रदेश कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन संजय चौहान ने बताया कि इस बस रूट के विषय को परिवहन मंत्री और निगम के उच्च अधिकारियों से बात की गई है। जल्द ही इस बस रूट को बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed