{"_id":"6a6bac1697674fb2b40fa3e4","slug":"gas-connections-will-be-provided-to-disaster-affected-people-in-boh-kangra-news-c-95-1-kng1005-247702-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बाेह के आपदा प्रभावितों को दिए जाएंगे गैस कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बाेह के आपदा प्रभावितों को दिए जाएंगे गैस कनेक्शन
Fri, 31 Jul 2026 12:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:46 PM IST
विज्ञापन
शाहपुर की बोह में आपदा प्रभावित को राहत सामग्री भेंट करते हुए जिला रैडक्रास सोसाइटी के अध्यक्ष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। बोह राहत शिविर में रह रहे आपदा प्रभावित परिवारों को शुक्रवार को प्रशासन की ओर से गैस कनेक्शन और चूल्हे उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके लिए लगभग 13 परिवारों की सूची तैयार की गई है। गैस कनेक्शन मिलने के बाद प्रभावित परिवार किराये के कमरों में शिफ्ट हो सकेंगे।
ग्रामीणों ने बताया कि वे नौ दिन से राहत शिविर में रह रहे हैं। खाने-पीने की व्यवस्था तो है लेकिन गैस कनेक्शन न होने के कारण किराये के कमरे लेने में दिक्कत आ रही थी। बोह पंचायत की प्रधान नीलम ने बताया कि सेना के लौटने के बाद भी स्थानीय लोग राहत कार्य में जुटे हैं। अब तक सात से आठ परिवारों का सामान मलबे से निकाला जा चुका है।
ग्रामीण अंग्रेज ने बताया कि स्पैड़ा गांव के लोग रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं जबकि शिविर में अब गढ़गून गांव के वे परिवार हैं जिनका सामान अभी तक नहीं मिला है। वे प्रतिदिन गांव जाकर सामान की तलाश कर रहे हैं। सामान मिलने के बाद वे भी किराये के कमरों में चले जाएंगे।
विज्ञापन
एसडीएम शाहपुर डॉ. गणेश ठाकुर ने कहा कि शिविर में पहुंचकर प्रभावित परिवारों की सूची तैयार की गई है। आज लोगों को गैस कनेक्शन दे दिए जाएंगे।
-- -- -- --
रेडक्रॉस ने 28 प्रभावित परिवारों को बांटी राहत सामग्री
जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा की अध्यक्ष ज्योति बैरवा ने शाहपुर उपमंडल के गढ़गून, स्पैड़ा और भंगार गांवों का दौरा कर 28 प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने उन्हें टूथब्रश, टूथपेस्ट, साबुन, हैंडवॉश, सैनिटरी नैपकिन, तौलिये, कपड़े और अन्य आवश्यक राहत सामग्री वितरित की। ज्योति बैरवा ने कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों तक हरसंभव सहायता पहुंचाने के लिए रेडक्रॉस और प्रशासन लगातार समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।