सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Gas supply reached Parei Panchayat after four months

Kangra News: परेई पंचायत में चार महीने बाद पहुंची गैस की सप्लाई

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 01 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Gas supply reached Parei Panchayat after four months
विज्ञापन
रैत (कांगड़ा)। विकास खंड रैत की परेई पंचायत में लगभग चार महीने के बाद शाहपुर से इंडेन गैस की गाड़ी पहुंची। इतने लंबे समय के बाद भी उपभोक्ताओं को 150 घरेलू गैस सिलिंडर मिले जबकि लगभग 350 और गैस सिलिंडरों की आवश्यकता है।
Trending Videos

अधिकतर लोग चूल्हा जलाने के लिए मजबूर हैं। पंचायत में कई परिवार ऐसे भी हैं जिनके पास लकड़ियां भी नहीं हैं। लोगों ने शाहपुर इंडेन गैस एजेंसी से आग्रह किया है कि सभी पंचायतवासियों को गैस की आपूर्ति की जाए। परेई पंचायत के पूर्व प्रधान राजेश चौधरी, सरोज चौधरी, वार्ड सदस्य संजय, बॉबी, अनिल कुमार, मधुबाला, उर्मिला देवी, राजेश, सुनील, मीनाक्षी, मीना, अनीता आदि का कहना है कि गैस एजेंसी को ओटीपी वाला सिस्टम बंद करना चाहिए। पहले की तरह गैस की कॉपी पर ही घरेलू गैस वितरित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed