{"_id":"6a3843b584fb61cd990685fb","slug":"gautam-vyathit-has-played-a-pivotal-role-in-keeping-the-dehra-nerti-fair-vibrant-kangra-news-c-95-1-kng1005-240687-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरा-नेरटी मेले को जीवंत बनाए रखने में गौतम व्यथित का अहम योगदान : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरा-नेरटी मेले को जीवंत बनाए रखने में गौतम व्यथित का अहम योगदान : विधायक
Mon, 22 Jun 2026 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर (कांगड़ा)। 230 वर्ष पुराने ऐतिहासिक देहरा-नेरटी वार्षिक मेले को जिला स्तरीय दर्जा मिलने के उपलक्ष्य में रविवार को उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उन्होंने शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर हवन में पूर्णाहुति डाली और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मेले को वर्षों तक जीवंत बनाए रखने में प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. गौतम व्यथित और उनके परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
उन्होंने नेरटी पंचायत और क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि रैत-कोहला सड़क का निर्माण तेजी से चल रहा है। मेले के लिए उन्होंने 51 हजार रुपये देने की घोषणा की।
इसके अलावा स्थानीय कलाकार विक्रांत भंद्राल को 21 हजार रुपये, अशोक चौधरी को 11 हजार रुपये और साहिल पठानिया को 21 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर कांगड़ा लोक साहित्य परिषद ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। केवल सिंह पठानिया ने हरि कृष्ण मुरारी की पुस्तक ‘चल तरीका जो चलदे’ का विमोचन भी किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में विक्रांत भंद्राल, अशोक चौधरी, सरस्वती कला मंच धर्मशाला और विजय शील आदर्श विद्यालय के विद्यार्थियों सहित विभिन्न कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर प्रभात चंद, डॉ. कुशल कटोच, पूर्व प्रधानाचार्य अश्वनी धीमान, जिला परिषद सदस्य सुरिंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे।