सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Girls took to the streets to protest against the merger of the school, surrounded the administration.

Kangra News: स्कूल के मर्जर के खिलाफ सड़कों पर उतरीं छात्राएं, प्रशासन को घेरा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 08:27 AM IST
विज्ञापन
Girls took to the streets to protest against the merger of the school, surrounded the administration.
धर्मशाला के गर्ल्स स्कूल को मर्ज करने के विरोध में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए स्कूली छात्राए
विज्ञापन
धर्मशाला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) धर्मशाला को अन्य स्कूल के साथ मर्ज करने के प्रस्ताव ने तूल पकड़ लिया है। इस निर्णय के विरोध में शुक्रवार को सैकड़ों छात्राओं और उनके अभिभावकों ने शहर में रोष रैली निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। छात्राओं का हुजूम उपायुक्त कार्यालय पहुंचा, जहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाई।
Trending Videos

स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सुमिता पठानिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा से मुलाकात की। उन्होंने स्पष्ट किया कि कन्या स्कूल धर्मशाला का अपना एक ऐतिहासिक अस्तित्व है। इसे अन्य स्कूल के साथ मिलाना तर्कसंगत नहीं है। अभिभावकों का तर्क है कि सरकार के इस फैसले से न केवल छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित होगी, बल्कि उनकी सुरक्षा और सहज शैक्षणिक माहौल पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस विरोध प्रदर्शन को स्थानीय व्यापार मंडल का भी समर्थन मिला। कचहरी अड्डा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुनीष लुथरा, महासचिव गर्वित शर्मा और कोतवाली बाजार के प्रधान अनुज कश्यप सहित कई प्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने कन्या और बाल विद्यालयों को मर्ज करने के अपने फैसले पर पुनर्विचार नहीं किया तो यह आंदोलन और उग्र रूप धारण करेगा। उन्होंने मांग की है कि इस पुराने और प्रतिष्ठित कन्या स्कूल के अलग अस्तित्व को हर हाल में बरकरार रखा जाए।

धर्मशाला के गर्ल्स स्कूल को मर्ज करने के विरोध में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए स्कूली छात्राए

धर्मशाला के गर्ल्स स्कूल को मर्ज करने के विरोध में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए स्कूली छात्राए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed