सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Gopi Leela Pehelwan won one lakh rupees along with Badi Mali

Kangra News: गोपी लीला पहलवान ने बड़ी माली के साथ जीते एक लाख रुपये

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Gopi Leela Pehelwan won one lakh rupees along with Badi Mali
जमानाबाद में आयोजित दो दिवसीय छिंज मेले में प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों के साथ विधायक पवन काज
विज्ञापन
कांगड़ा। जमानाबाद में दो दिवसीय छिंज मेले का मंगलवार को आगाज हुआ। इस दौरान विधायक पवन काजल मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। मेला कमेटी प्रधान फौजा सिंह ने बताया कि पहले दिन बड़ी माली में गोपी लीला पहलवान ने कपिल रोहतक को हराकर एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार जीता।
Trending Videos

छोटी माली में रफी होशियारपुर ने बंटी नैना देवी को हराकर 50 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। इस दौरान विधायक पवन काजल ने कहा कि एक ही जगह दो गांव अब्दुल्लापुर और जमानाबाद के ग्रामीणों की ओर से मेला और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन करवाना सराहनीय प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने युवा पीढ़ी को भी प्रतिस्पर्धा के इस युग में समय निकालकर मेलों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। मेले के पहले दिन सचिन क्लब अब्दुल्लापुर की ओर से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। काजल ने प्रतियोगिता और सांस्कृतिक संध्या के आयोजकों को 5,100 रुपये और छिंज मेला कमेटी को 16,000 रुपये की नकद राशि दी। इस अवसर पर मेले में मंडल भाजपा अध्यक्ष रंजीत, अशोक, बलबीर, संजय, रजनीश मोना और संदीप भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed