{"_id":"6a7cd08c9c5546ae6700b675","slug":"government-running-out-of-steam-bikram-kangra-news-c-95-1-ssml1021-249997-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सरकार की बैटरी हो रही डाउन ः बिक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सरकार की बैटरी हो रही डाउन ः बिक्रम
Thu, 13 Aug 2026 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। जसवां-परागपुर के विधायक बिक्रम ठाकुर ने पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल पर नया उपकर (सेस) लगाने पर राज्य सरकार पर तीखा प्रहार किया है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार लगातार नए कर व उपकर लादकर आम जनता की जेब पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है। उन्होंने तंज कसा कि जिस प्रकार हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों की बैटरियां धीरे-धीरे खराब हो रही हैं, ठीक उसी तरह सुक्खू सरकार की बैटरी भी धीरे-धीरे डाउन हो रही है।
एक तरफ केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल की दरों को नियंत्रित कर आम आदमी को राहत पहुंचाने का प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी तरफ प्रदेश सरकार विभिन्न तरीकों से जनता का शोषण कर रही है। महंगाई और आर्थिक दबाव से जूझ रही जनता पर ईंधन महंगा होने का सीधा असर परिवहन, माल ढुलाई और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो चुकी है। अब जनता सरकार से उसके कामकाज का हिसाब मांग रही है।