फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Environmental clearance for the Jwalamukhi medium irrigation project

Kangra News: ज्वालामुखी की मध्यम सिंचाई परियोजना को पर्यावरणीय मंजूरी

Thu, 13 Aug 2026 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 13 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Environmental clearance for the Jwalamukhi medium irrigation project
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी की विभिन्न पंचायतों के लिए प्रस्तावित मध्यम सिंचाई परियोजना को औपचारिक रूप से पर्यावरणीय स्वीकृति मिल गई है। जल शक्ति विभाग, ज्वालामुखी ने इस संबंध में लोगों की जानकारी के लिए सार्वजनिक सूचना जारी की है। जल शक्ति विभाग ज्वालामुखी के अधिशासी अभियंता अनीश ठाकुर ने बताया कि परियोजना की पर्यावरणीय मंजूरी 17 जुलाई को प्रदान की गई है। इस पूरी प्रक्रिया को पर्यावरण सलाहकार कंपनी 'शिवालिक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड' के माध्यम से संपन्न कराया गया।
विज्ञापन

मंजूरी से जुड़ी मुख्य बातें
पारदर्शिता व दस्तावेज: पर्यावरणीय मंजूरी की प्रति राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, राज्य स्तरीय पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण और केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

कृषि व किसानों को लाभ:
इस परियोजना के धरातल पर उतरने से ज्वालामुखी क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों में सिंचाई सुविधाओं का व्यापक विस्तार होगा जिससे कृषि गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय किसानों को लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपर्क सूत्र: परियोजना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति पर्यावरण सलाहकार या अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग, ज्वालामुखी के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article