{"_id":"6a7cd24738e4a4cea50bd960","slug":"the-portals-of-maa-jwala-will-remain-open-until-late-at-night-kangra-news-c-95-1-kng1046-249944-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: देर रात तक खुले रहेंगे मां ज्वाला के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: देर रात तक खुले रहेंगे मां ज्वाला के कपाट
Thu, 13 Aug 2026 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में श्रावण अष्टमी नवरात्र का भव्य शुभारंभ वीरवार से हो रहा है। 21 अगस्त तक चलने वाले नवरात्र मेले के लिए मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा, दर्शन, स्वास्थ्य, लंगर और स्वच्छता की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल ने बताया कि मेले के दौरान प्रतिदिन सुबह पांच बजे मां ज्वाला जी के गर्भगृह के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। श्रद्धालुओं की बढ़ती आमद को देखते हुए मंदिर को देर रात तक खुला रखा जाएगा ताकि सभी भक्त सुगमता से दर्शन कर सकें। मंदिर प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अनुशासित रहकर पंक्तियों में दर्शन करने और सुरक्षा कर्मियों का सहयोग करने की अपील की है।
प्रमुख व्यवस्थाएं एवं दिशानिर्देश
सुरक्षा एवं निगरानी: सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 50 अतिरिक्त गृहरक्षक व सुरक्षा जवान तैनात किए गए हैं। बस स्टैंड से लेकर मंदिर के चारों मुख्य प्रवेश द्वारों तक पुलिस बल मुस्तैद रहेगा। 80 सीसीटीवी कैमरों से असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
प्रतिबंध व धारा 144: मंदिर परिसर में नारियल, ढोल-नगाड़े आदि ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। क्षेत्र में धारा 144 लागू रहने के कारण किसी भी प्रकार का हथियार या आग्नेयास्त्र ले जाना वर्जित है।
लंगर व स्वास्थ्य सुविधा: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोजाना तीन समय (सुबह, दोपहर और रात) लंगर की व्यवस्था रहेगी। किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए परिसर में मेडिकल कैंप और प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध रहेगी।
स्वच्छता व अन्य सुविधाएं: पेयजल, टेंट, मैट और सफाई व्यवस्था के लिए 80 अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए गए हैं। व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए विशेष मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है।