{"_id":"6a7cd3f3a6dfe14bfa007c27","slug":"demand-to-start-bus-service-during-the-day-in-gathuttar-as-well-kangra-news-c-95-1-kng1037-249991-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: गठूत्तर में दिन में भी बस सेवा शुरू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: गठूत्तर में दिन में भी बस सेवा शुरू करने की मांग
Thu, 13 Aug 2026 01:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलेर (कांगड़ा)। उपमंडल के अंतर्गत गठूत्तर क्षेत्र के निवासियों ने गांव से अतिरिक्त बसें चलाने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में उनके क्षेत्र के लिए केवल सुबह और शाम के समय ही बस सेवा उपलब्ध है। दिन के समय कोई भी बस न चलने के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
स्थानीय निवासियों अरुण कुमार, शिखा, बंटी, रानी देवी, विजय कुमार, उत्तम चंद, रमेश, सुन्नी, रमन कुमार, तरुण चौधरी और आदित्य ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को देहरा, नगरोटा सूरियां और गुलेर सहित अन्य व्यावसायिक व प्रशासनिक केंद्रों में रोजमर्रा के कामों के लिए जाना पड़ता है।
दिन में बस सेवा न होने के कारण उन्हें या तो निजी वाहनों का इस्तेमाल करना पड़ता है या फिर महंगी टैक्सियां बुक करनी पड़ती हैं। इससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि बस सेवा की कमी का सबसे अधिक प्रतिकूल प्रभाव विद्यार्थियों, कर्मचारियों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है। उन्होंने हिमाचल पथ परिवहन निगम तथा प्रदेश सरकार से मांग की है कि गठूत्तर रूट पर दिन के समय भी नियमित बस सेवाएं शुरू की जाएं।