{"_id":"6a7cd384301af62b770980fe","slug":"the-portals-of-maa-jwala-will-remain-open-until-late-at-night-kangra-news-c-95-1-kng1037-249862-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सड़क का निर्माण और रखरखाव अधूरा, टोल टैक्स वसूल रहे पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सड़क का निर्माण और रखरखाव अधूरा, टोल टैक्स वसूल रहे पूरा
Thu, 13 Aug 2026 01:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
टोल प्लाजा घट्टा (रानीताल)।-जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। रानीताल के पास घट्टा में फोरलेन पर बने टोल प्लाजा पर वाहन चालकों ने अव्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। चालकों का आरोप है कि टोल की वसूली तो की जा रही है लेकिन जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई जा रही हैं। टोल प्लाजा से आगे एकतरफ की लेन एक बार फिर बंद कर दी गई है। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, रसूह में फ्लाईओवर की एक तरफ भी बंद होने से यातायात प्रभावित हो रहा है।
वाहन चालकों का कहना है कि सड़क निर्माण और रखरखाव से जुड़ी सुविधाएं अधूरी होने के बावजूद टोल वसूली में कोई रियायत नहीं दी जा रही है। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से मांग की है कि जब वाहन चालकों से पूरा टोल लिया जा रहा है तो उन्हें सुरक्षित और सुचारू यातायात की सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएं।
-- -- -- -- -- -
क्या कहते हैं वाहन चालक
अधूरे फोरलेन मार्ग पर टोल प्लाजा शुरू करना उचित कदम नहीं था। फोरलेन पूरी तरह से तैयार होने के बाद ही टोल शुरू करना चाहिए था ताकि वाहन चालकों को अच्छी सड़क सुविधा मिलती। -कपिल देव, प्रधान, टैक्सी यूनियन कोतवाली बाजार
विज्ञापन
कांगड़ा से लेकर पुरानी सुरंग तक सड़क की हालत दयनीय है। इस मार्ग पर वाहन चलाना मतलब वाहन को नुकसान पहुंचाना है। जब टोल वालों से इस बारे में बात करें तो चालकों के साथ बहसबाजी करते हैं। -आदित्य कुमार, वाहन चालक
कच्छियारी से टांडा रोड तक ही फोरलेन की सुविधा है। उसके आगे का मार्ग हिचकोले खाने वाला है। रियूंद खड्ड पर पुल का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। सरकार ने कंपनी के माध्यम से टोल क्यों शुरू करवा दिया। -विनोद शर्मा, वाहन चालक
रानीताल में फोरलेन पर हो रहे भूस्खलन के संबंध में बुधवार को मेरी कंपनी के इंजीनियरों से बात हुई है। उन्हें इसका स्थायी हल करने के लिए कहा गया है। हालांकि फोरलेन की देखरेख कंपनी की ओर से 15 वर्षों तक की जाएगी। टोल के बारे में भी केंद्र सरकार को पत्राचार के माध्यम से बताया जाएगा कि कार्य पूरा हाेने पर ही पूरा टोल लिया जाए। -डॉ. अंजलि गर्ग, एसडीएम, कांगड़ा