सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Himachal Army soldier Akshit Sharma was given a final farewell with military honours

हिमाचल: आर्मी जवान अक्षित शर्मा को सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, ट्रेनिंग के दौरान हुए हादसे का शिकार

संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 11 Mar 2026 01:02 PM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के 26 वर्षीय जवान अक्षित शर्माकमांडो ट्रेनिंग के दौरान तवी नदी में डूब गए। जिसमें उनकी मौत हो गई। बुधवार को उनको सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal Army soldier Akshit Sharma was given a final farewell with military honours
जवान अक्षित शर्मा को दी गई अंतिम विदाई। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

उपमंडल बैजनाथ के उस्तेहड़ निवासी एवं भारतीय सेना के 26 वर्षीय जवान अक्षित शर्मा का जम्मू के अखनूर सेक्टर में कमांडो ट्रेनिंग के दौरान तवी नदी में डूबने से दुखद निधन हो गया। अक्षित शर्मा भारतीय सेना की 09 पंजाब रेजिमेंट में कार्यरत थे तथा इन दिनों जम्मू में कमांडो प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार कमांडो प्रशिक्षण के तहत तवी नदी में विशेष अभ्यास चल रहा था। इसी दौरान प्रशिक्षण के दौरान वे हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद भारतीय सेना द्वारा तुरंत सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन अथक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद जवान का पार्थिव शरीर बुधवार को उनके पैतृक गांव उस्तेहड़ पहुंचा जहां पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। उनके पार्थिव शरीर को पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, प्रशासनिक अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और सभी ने नम आंखों से वीर जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा, विधायक बैजनाथ किशोरी लाल तथा उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) बैजनाथ संकल्प गौतम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अक्षित शर्मा का असमय निधन अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा कि देश की सेवा करते हुए एक होनहार जवान को खोना पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

वहीं विधायक किशोरी लाल ने भी शोकाकुल परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि अक्षित शर्मा ने बहुत कम उम्र में देश सेवा का मार्ग चुना और पूरे क्षेत्र को उन पर गर्व है। उनका असमय जाना पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में प्रदेश सरकार सहित पूरा क्षेत्र शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है।

बताया जा रहा है कि अक्षित शर्मा अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे और हाल ही में छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर लौटे थे। वे अपने पीछे पिता विजय कुमार और माता रेणु अवस्थी को छोड़ गए हैं। वीर जवान की अंतिम विदाई के दौरान उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय और अक्षित शर्मा अमर रहे के नारों के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed