फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Himachal's literacy rate stands at 99.30 percent; ranks among the country's leading states: Rohit

हिमाचल की साक्षरता दर 99.30 प्रतिशत, देश के अग्रणी राज्यों में शामिल : रोहित

Wed, 29 Jul 2026 06:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 29 Jul 2026 06:53 AM IST
विज्ञापन
Himachal's literacy rate stands at 99.30 percent; ranks among the country's leading states: Rohit
नूरपुर (कांगड़ा)। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि आजादी के समय हिमाचल प्रदेश की साक्षरता दर मात्र 7 प्रतिशत थी, जो आज बढ़कर 99.30 प्रतिशत हो गई है। यह प्रदेश के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। मंगलवार को चंबा रवाना होने से पूर्व नूरपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
विज्ञापन

इसी दिशा में सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम शुरू किया गया है और चरणबद्ध तरीके से सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि पहले चरण में राज्य के 150 सरकारी स्कूलों का चयन किया गया है, जिनके लिए 3,500 से 4,000 शिक्षकों का अलग कैडर तैयार कर भर्ती की जाएगी। इनमें अंग्रेजी और गणित के शिक्षकों का परिणाम घोषित हो चुका है, जबकि टीजीटी, संस्कृत और कला अध्यापकों की भर्ती जल्द होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग में अब तक करीब 8,500 पद भरे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आरडीजी ग्रांट व जीएसटी क्षतिपूर्ति बंद करने और ओपीएस लागू होने से लोन लिमिट घटने के कारण प्रदेश वित्तीय चुनौतियों से जूझ रहा है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के लिए 9 हजार करोड़ रुपये से अधिक का बजट दिया है, जो कुल बजट का लगभग 18 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय महाजन, एएसपी डीसी वर्मा, तहसीलदार राधिका सैनी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संदेश डडवाल और नगर परिषद अध्यक्षा नीति महाजन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed