{"_id":"69ac039e405ef09c250f98b2","slug":"horticulture-department-to-expand-the-scope-of-shiva-project-in-chhota-bhangal-kangra-news-c-399-dsl1012-438768-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: छोटा भंगाल में शिवा प्रोजेक्ट का दायरा बढ़ाएगा उद्यान विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: छोटा भंगाल में शिवा प्रोजेक्ट का दायरा बढ़ाएगा उद्यान विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 08 Mar 2026 04:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अंदरली मलां में 60 हेक्टेयर भूमि पर लगाया जा रहा जापानी फल का बाग
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। कांगड़ा के छोटा भंगाल क्षेत्र में फल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए उद्यान विभाग शिवा प्रोजेक्ट का दायरा बढ़ाया जाएगा। इसके तहत क्षेत्र में बड़े स्तर पर फलदार पौधों के 0बाग विकसित किए जाएंगे। इससे किसानों और बागवानों की आय बढ़ेगी।
उद्यान विभाग की ओर से अंदरली मलां क्षेत्र में करीब 60 हेक्टेयर भूमि पर जापानी फल का पहला बाग लगाया जा रहा है। इस परियोजना के तहत आधुनिक तकनीक से पौधरोपण किया जा रहा है। इसके बाद और 100 हेक्टेयर भूमि पर वहां बाग लगाने की विभाग की ओर से तैयारी की जा रही है।
शिवा प्रोजेक्ट के तहत आने वाले समय में जिला कांगड़ा क्षेत्र में फल उत्पादन का बड़ा केंद्र विकसित किया जा रहा है। इसके लिए किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन, पौधे और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। छोटा भंगाल में पहला जापानी फल का बाग लगा लिया जाएगा तो इसके बाद इसका दायरा बढ़ाने के लिए अन्य किसानों को भी प्रेरित किया जाएगा। उधर, उद्यान विभाग कांगड़ा के उपनिदेशक डॉ. अलक्ष पठानिया ने बताया कि मौजूदा समय में छोटा भंगाल में पहला जापानी फल का बाग लगाया जा रहा है, जिसका कार्य चला हुआ है। इसके बाद वहां पर इसका दायरा बढ़ाया जाएगा। छोटा भंगाल में जापानी फल के लिए बेहतर मौसम और जमीन है।
Trending Videos