{"_id":"6a2d578c53e6630a7401aa04","slug":"house-wall-collapses-in-sambar-lahad-family-has-a-narrow-escape-kangra-news-c-95-1-kng1037-239341-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सांबरलाहड़ में घर की दीवार गिरी, बाल-बाल बचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सांबरलाहड़ में घर की दीवार गिरी, बाल-बाल बचा परिवार
Sun, 14 Jun 2026 06:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 14 Jun 2026 06:43 AM IST
विज्ञापन
खनियारा के सांबरलाहड़ में प्रभावित परिवार के सदस्यों से बाचतीत करते नगर निगम के पार्षद प्रवीन क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। नगर निगम के वार्ड-15 खनियारा के गांव सांबरलाहड़ में शनिवार को एक मकान की दीवार अचानक क्षतिग्रस्त होकर गिर गई। गनीमत रही कि घटना के समय घर में मौजूद परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित रहे और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि दीवार गिरने से मकान को नुकसान पहुंचा है।
जानकारी के अनुसार यह मकान रणजीत सिंह का है, जो अपनी पत्नी रेशमा देवी और तीन बच्चों के साथ यहां रहते हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद नवनिर्वाचित पार्षद प्रवीन कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रभावित परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते नुकसान की भरपाई करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण होगा।
घटना की सूचना जिला प्रशासन और राजस्व विभाग को दे दी गई है। प्रशासन से प्रभावित परिवार को शीघ्र राहत एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की गई है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मानवीय आधार पर तत्काल मदद करने का आग्रह किया है।