फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   HRTC bus service to Ashapuri Temple suspended.

Kangra News: आशापुरी मंदिर जाने वाली एचआरटीसी की बस सेवा बंद

Fri, 03 Jul 2026 01:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 03 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
HRTC bus service to Ashapuri Temple suspended.
जालग (कांगड़ा)। जयसिंहपुर स्थित प्रसिद्ध माता आशापुरी मंदिर के लिए दिन के समय संचालित होने वाली एकमात्र एचआरटीसी बस सेवा करीब 10 दिन से बंद है। इससे श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैजनाथ डिपो की यह बस प्रतिदिन सुबह 10 बजे बैजनाथ से रवाना होकर तरेहल, चथंबी, नागटा, पंचरुखी और भुआणा होते हुए दोपहर करीब 1:15 बजे माता आशापुरी मंदिर पहुंचती थी। दोपहर 2:10 बजे आशापुरी से वापस बैजनाथ के लिए रवाना होती थी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह बस सेवा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सबसे सुविधाजनक साधन थी। हालांकि शाम के समय पालमपुर से एक बस आशापुरी आती है। वह श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी नहीं है। बार-बार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के दावे किए जाते हैं लेकिन हकीकत विपरीत है। आशापुरी, मल्ली, मकोल, गलू लंघा सहित आसपास के गांवों के लोगों को अस्पताल, सरकारी कार्यालयों और सबसे नजदीक बाजार पंचरुखी जाने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों को मजबूरन महंगा किराया खर्चकर टैक्सी का सहारा लेना पड़ रहा है। समाजसेवी सतीश शर्मा ने कहा कि यदि धार्मिक स्थलों तक जाने वाली बस सेवाएं ही बंद रहेंगी तो सरकार की ओर से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के दावे केवल कागजी साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, एचआरटीसी बैजनाथ के क्षेत्रीय प्रबंधक शशांक धीमान ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण इस बस सेवा को अस्थायी रूप से बंद किया गया था। दो-तीन दिनों के भीतर बैजनाथ-आशापुरी बस सेवा दोबारा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed