{"_id":"69f0c8dbb3d7c93b54044cc5","slug":"hrtc-management-should-stop-treating-us-drivers-like-sheep-and-goats-man-singh-kangra-news-c-95-1-kng1037-232059-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइवरों को हमें भेड़-बकरी समझना बंद करे एचआरटीसी प्रबंधन : मान सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइवरों को हमें भेड़-बकरी समझना बंद करे एचआरटीसी प्रबंधन : मान सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 29 Apr 2026 08:18 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला में एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रांतीय प्रधान मान सिंह ठाक
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ड्राइवर यूनियन ने प्रदेश सरकार और प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को धर्मशाला में हुई प्रांतीय बैठक में यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने तीखे तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि चालक-परिचालक कार्यस्थल पर असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रबंधन कर्मियों को भेड़-बकरी समझना बंद करे और उनकी सुरक्षा के लिए मेडिपर्सन एक्ट को लागू किया जाए।
यूनियन ने आर्थिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए बताया कि चालकों का पिछले 70 से 75 महीनों का रात्रि और अतिरिक्त भत्ता बकाया है, जो करीब 120 करोड़ रुपये बनता है। मांग उठाई कि इस राशि का भुगतान तुरंत एकमुश्त किया जाए। साथ ही जनवरी 2016 से लंबित नए वेतनमान के एरियर और मेडिकल रीइंबर्समेंट के बिलों के तुरंत निपटारे की मांग भी की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि मांगों को लेकर जल्द ही प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यदि वित्तीय बकाये और सुरक्षा मानकों का समाधान नहीं हुआ, तो यूनियन उग्र आंदोलन को मजबूर होगी। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के महासचिव गंगाराम ठाकुर, दीपक राज शर्मा, बालकृष्ण, रणजीत सिंह, संतराम, योगराज, लेखराम, सुरेंद्र राणा, राकेश कुमार, पदम सिंह, धर्मेंद्र शर्मा और किशन देव सकलानी सहित प्रदेश भर के सभी पदाधिकारी और लगभग 300 चालकों ने भाग लिया।
बसों की कमी और वर्कशॉप की खस्ताहालत पर घेरा
मान सिंह ठाकुर ने कहा कि निगम के बेड़े में स्पेयर पार्ट्स की भारी कमी है, जिससे बसें जगह-जगह खड़ी हो रही हैं। उन्होंने मांग की कि वर्कशॉप में कल-पूर्जों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। बेड़े में 500 नई डीजल बसें शामिल की जाएं। काम का बोझ कम करने के लिए कम से कम 1,000 नए चालकों की तुरंत भर्ती हो।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X