सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Taxi operators happy with the introduction of manual passing facility

Kangra News: मैनुअल पासिंग सुविधा शुरू होने पर टैक्सी ऑपरेटर खुश

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 29 Apr 2026 07:53 AM IST
विज्ञापन
Taxi operators happy with the introduction of manual passing facility
धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुख​विंद्र सुक्खू से मिलते व्यावसायिक वाहन ऑपरेटर और टैक्सी चालक। -स्र
विज्ञापन
धर्मशाला। व्यावसायिक वाहन संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष विक्की पठानिया के नेतृत्व में मंगलवार को परिधि गृह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिला। इस दौरान समिति ने प्रदेश सरकार द्वारा मैनुअल आधार पर वाहनों की पासिंग सुविधा फिर से शुरू करने के फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
Trending Videos

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष मांग उठाई कि मैनुअल पासिंग की यह सुविधा जल्द से जल्द नगरोटा बगवां और कांगड़ा में भी शुरू की जाए। समिति के सदस्यों ने बताया कि पूर्व में ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) के विरोध में चक्काजाम और व्यापक आंदोलन किया गया था। उस समय प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब मैनुअल पासिंग शुरू होने से हजारों वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रतिनिधिमंडल को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार टैक्सी ऑपरेटरों और व्यावसायिक वाहन चालकों के हितों के प्रति संवेदनशील है। टैक्सी ऑपरेटरों को पेश आ रही अन्य समस्याओं पर भी धीरे-धीरे विचार किया जाएगा और चरणबद्ध तरीके से उनका समाधान निकाला जाएगा, ताकि किसी को असुविधा न हो। इस अवसर पर समिति के कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed