फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   If demands are not met, government buses will come to a halt starting June 25.

Kangra News: मांगें न मानीं तो 25 जून से थम जाएंगे सरकारी बसों के पहिये

Sun, 14 Jun 2026 05:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 05:05 AM IST
विज्ञापन
If demands are not met, government buses will come to a halt starting June 25.
धर्मशाला बस अड्डा में अपनी मांगों लेकर गेट मीटिंग और प्रदर्शन करते हुए चालक-परिचालक यूनियन के प
यूनियन के सदस्यों ने धर्मशाला बस अड्डे पर की गेट मीटिंग
विज्ञापन

यूनियन के सदस्यों ने परिवहन निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। क्षेत्रीय बस अड्डे पर शनिवार को परिवहन निगम कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर गेट मीटिंग कर निगम प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। गेट मीटिंग की अध्यक्ष प्रदेश चालक संघ के अध्यक्ष मान सिंह ने की। इस दौरान यूनियन के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने एक स्वर में चेतावनी दी कि यदि 24 जून तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो 25 जून से निगम की बसों के पहिये जाम कर दिए जाएंगे। यूनियन ने धर्मशाला, बैजनाथ, पालमपुर और जोगिंद्रनगर में भी गेट मीटिंग कर प्रदर्शन किया। यूनियन के नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों को समय पर वित्तीय लाभ, लंबित देनदारियों का भुगतान और अन्य सुविधाएं प्रदान करने के मुद्दे लंबे समय से अधर में लटके हैं। कई बार प्रबंधन और सरकार के समक्ष मांगें उठाई जा चुकी हैं लेकिन अभी तक कोई संतोषजनक समाधान नहीं निकला है। उन्होंने कहा कि निगम कर्मचारियों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। यदि 24 जून तक मांगों को लेकर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 25 जून को प्रदेशभर में बसों के पहिये जाम कर दिए जाएंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और निगम प्रबंधन की होगी। गेट मीटिंग के दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जाहिर की है। मीटिंग के दौरान यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि निगम कर्मचारियों का करीब 75 माह का ओवरटाइम बकाया है, जिसकी राशि लगभग 120 करोड़ रुपये बनती है। उनका कहना था कि चालक और परिचालक लंबे समय से अपने मेहनताना भुगतान का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि अन्य सरकारी विभागों के कर्मचारियों को 50 हजार रुपये की एरियर किस्त जारी की जा चुकी है, जबकि एचआरटीसी कर्मियों को इससे वंचित रखा गया है। प्रदर्शन के दौरान चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लंबित भुगतान को भी जल्द जारी करने की मांग की गई है। कर्मचारियों ने हर माह वेतन और पेंशन के भुगतान में हो रही देरी पर भी नाराजगी जताई। इस अवसर पर परिचालक यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष प्रीत महेंद्र, संगठन मंत्री प्रमोद, प्रांतीय उपाध्यक्ष सुनील, मीडिया प्रभारी दिनेश चौधरी सहित सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed