{"_id":"6a81b7cfcd8294c1e006ec8f","slug":"indrunag-football-academy-khanyara-won-the-tournament-kangra-news-c-95-1-kng1044-250492-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: इंद्रुनाग फुटबाल अकादमी खनियारा ने जीता टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: इंद्रुनाग फुटबाल अकादमी खनियारा ने जीता टूर्नामेंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। राष्ट्रीय धुन के निर्माता और स्वतंत्रता सेनानी कैप्टन ठाकुर राम सिंह की स्मृति में खनियारा के पटोला मैदान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट संपन्न हो गया। फाइनल मुकाबले में इंद्रुनाग फुटबॉल अकादमी (एफए) खनियारा ने शाहपुर एफसी को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
इससे पूर्व खेले गए पहले सेमीफाइनल में इंद्रुनाग एफए खनियारा ने त्रिगर्त एफसी को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में शाहपुर एफसी ने ग्रास रूट सिद्धबाड़ी को पराजित किया था। वेटरन वर्ग में दुर्गामल दल बहादुर समिति और राम सिंह ठाकुर समिति के बीच खेला गया मुकाबला ड्रॉ रहा।
समापन समारोह में विधायक व पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेता टीम को 11 हजार रुपये व ट्रॉफी और उपविजेता शाहपुर एफसी को नौ हजार रुपये व रनरअप ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। व्यक्तिगत पुरस्कारों में हैरी को बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, कुश को बेस्ट गोलकीपर और आरू को इमर्जिंग प्लेयर चुना गया।
विज्ञापन
इस दौरान स्थानीय पार्षद प्रवीण कुमार के आग्रह पर विधायक सुधीर शर्मा ने पटोला मैदान को फुटबॉल स्टेडियम के रूप में विकसित करने और दर्शकों के लिए प्री-फैब्रिकेटेड कैनोपी लगाने की घोषणा की। साथ ही आयोजन समिति को 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का भी ऐलान किया।