सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Inner Wheel Club is doing good work in social service: Preeti

इनर व्हील क्लब समाजसेवा में कर रहा अच्छा काम : प्रीति

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 22 Mar 2026 08:10 AM IST
विज्ञापन
Inner Wheel Club is doing good work in social service: Preeti
इनर व्हील क्लब के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रीति खजुरिया के साथ क्लब के अन्य पदाधिकारी एवं सद
विज्ञापन
पालमपुर (कांगडा़)। इनर व्हील क्लब पालमपुर में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रीति खजूरिया ने आधिकारिक दौरा किया। क्लब की अध्यक्ष आभा पीटर ने मुख्य अतिथि प्रीति खजूरिया, गेस्ट ऑफ ऑनर शर्मिला परमार, पीडीसी एवं डीपीसीसी रजनी नेगी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया।
Trending Videos

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष सीमा शर्मा, उपाध्यक्ष वंदना शर्मा, क्लब सचिव पूनम सूद, कोषाध्यक्ष रजनी सरयाल, संपादक लतिका बाघला, प्रधानाचार्य रितु जम्वाल, क्लब आईएसओ सूची दीक्षित, संयुक्त सचिव शमा साहनी सहित पूर्व अध्यक्ष और अनेक सक्रिय सदस्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन ने क्लब की ओर से किए जा रहे उत्कृष्ट सेवा कार्यों की सराहना की और क्लब के उज्ज्वल भविष्य के लिए उपयोगी एवं मार्गदर्शक सुझाव दिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद शर्मिला परमार ने क्लब के कार्यों की प्रशंसा करते हुए महिला सशक्तीकरण के महत्व पर बल दिया। इसके बाद ठाकुरद्वारा में महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया। जहां बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed