{"_id":"6a84bbe28a6d4aae4b024a2b","slug":"intuc-raises-11-point-demands-at-the-dehra-jal-shakti-department-kangra-news-c-95-1-kng1024-250964-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जल शक्ति विभाग देहरा में इंटक ने उठाईं 11 सूत्री मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जल शक्ति विभाग देहरा में इंटक ने उठाईं 11 सूत्री मांगें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। आल हिमाचल पीडब्ल्यूडी-आईपीएच और कॉन्ट्रैक्चुअल वर्कर्स यूनियन (इंटक) के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जल शक्ति विभाग देहरा के अधीक्षण अभियंता जितेंद्र गर्ग से मुलाकात कर 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष दीप धीमान की अगुवाई में हुई इस बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं और लंबित मांगों के प्राथमिकता पर समाधान की मांग की गई।
यूनियन ने कर्मचारियों की पदोन्नति, वरिष्ठता सूची को अंतिम रूप देने, पंप हाउसों में बुनियादी सुविधाएं जुटाने, फील्ड स्टाफ को साप्ताहिक अवकाश देने और पंप हाउसों में चौकीदार तैनात करने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। इसके अलावा फील्ड कर्मचारियों से फील्ड में ही ड्यूटी लेने तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित वित्तीय व चिकित्सा लाभों का शीघ्र भुगतान करने की मांग रखी गई।
अधीक्षण अभियंता जितेंद्र गर्ग ने प्रतिनिधिमंडल की अधिकांश मांगों पर सहमति जताते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया। इस सकारात्मक रुख के लिए यूनियन अध्यक्ष दीप धीमान ने विभाग का आभार जताया। बैठक में जिला इंटक सचिव प्रेम लाल भाटिया, जगतार बैंस, अध्यक्ष संजय सैनी, देहरा इंटक अध्यक्ष सुभाष ठाकुर, परागपुर अध्यक्ष अनीश कुमार, मोहिंद्र सिंह, शमशेर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।