{"_id":"6a5001077fcde0e6c8060df0","slug":"investigation-launched-into-the-writing-of-anti-israel-slogans-kangra-news-c-399-1-sml1046-494918-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: इस्राइल विरोधी नारे लिखने के मामले में जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: इस्राइल विरोधी नारे लिखने के मामले में जांच शुरू
Fri, 10 Jul 2026 01:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। मैक्लोडगंज से धर्मकोट (मिनी इस्राइल) जाने वाले मार्ग पर दीवारों पर इस्राइल विरोधी नारे लिखने और फिलिस्तीन का झंडा पेंट करने का मामला सामने आया है।
कुछ स्थानों पर लाल रंग से विवादित शब्द लिखकर कथित तौर पर इस्राइली पर्यटकों को धमकाने का प्रयास भी किया गया। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। कुछ लोग पूछताछ के लिए भी बुलाए हैं।
अज्ञात लोगों ने दीवारों पर आपत्तिजनक और भड़काऊ संदेश लिखे। स्थानीय लोगों ने इन नारों पर सफेद पेंट कर उन्हें मिटाने का प्रयास किया लेकिन बाद में उसी स्थान पर फिर से लाल रंग से फिलिस्तीन का झंडा बना दिया गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पिछले सप्ताह धर्मकोट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें इजरायली पर्यटकों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि मैक्लोडगंज थाना में विवादित शब्द लिखे जाने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की है। यह संदेश किसके लिए किसने लिखे इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। मामले में जांच के लिए कुछ लोगों से पूछताछ की है। संवाद