फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Road dug up in Bindraban to lay sewerage pipes.

Kangra News: सीवरेज पाइप डालने के लिए बिंद्राबन में खोद डाली सड़क

Fri, 10 Jul 2026 01:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 10 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Road dug up in Bindraban to lay sewerage pipes.
बिंद्राबन के पास खोदी गई सड़कस्त्रोत संवाद
पालमपुर (कांगड़ा)। नगर निगम पालमपुर के बिंद्राबन के पास सीवरेज पाइपलाइन डालने के लिए बरसात के बीच खोदी गई सड़क के संबंध में लोक निर्माण विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है। सड़क की हालत दयनीय होने के बाद पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर जल शक्ति विभाग को 19 सितंबर तक काम बंद करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद जल शक्ति विभाग ने भी पाइप डालने का कार्य रोक दिया है।
विज्ञापन


नगर निगम क्षेत्र में करीब 135 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज योजना का कार्य चल रहा है। कई स्थानों पर सड़क के किनारे खोदाई हुई, जबकि एक निजी होटल के पास सड़क का काफी हिस्सा एक तरफ से खोद दिया गया।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने पाया कि भारी मशीनरी से की गई खोदाई के कारण सड़क की स्थिति प्रभावित हुई है। सूत्रों के अनुसार मौके पर तीन जेबीसी मशीनों से खोदाई का काम चल रहा था। इससे सड़क के साथआसपास बिछाई गई पानी की पाइपों को भी नुकसान पहुंचा है। इसके चलते चिम्बलहार, अपर मैंझा और लोअर मैंझा में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की शिकायतें भी सामने आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

जल शक्ति विभाग के सीवरेज पाइपलाइन डालने के चले कार्य से बिंद्राबन के पास सड़क को नुकसान हुआ है। सड़क को और नुकसान न पहुंचे, इसके लिए जल शक्ति विभाग को काम बंद करने को कहा गया है। इससे वाहनों को नुकसान पहुंच सकता है। -विनीत शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग पालमपुर




बारिश होने पर सीवरेज की पाइपलाइन डालने के काम को बंद कर दिया गया है। जब काम शुरू किया गया था तो मौसम साफ चला हुआ था। बारिश को देखकर इसे बंद कर दिया है। ठेकेदार को सड़क ठीक करने को बोल दिया गया है। -पंकज व्यास, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग पालमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed