सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   IPL 2026: Dharamshala Awarded Three IPL Matches—The First on May 11; Check Out the Full Schedule

IPL 2026: धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पहला 11 मई को होगा, जानें पूरा शेड्यूल

अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Mar 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
सार

 भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से आईपीएल के 19वें सीजन के लिए दूसरा शेड्यूल जारी किया गया। 

IPL 2026: Dharamshala Awarded Three IPL Matches—The First on May 11; Check Out the Full Schedule
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान धर्मशाला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

धौलाधार के आंचल में बसे धर्मशाला को इस बार आईपीएल के तीन मैच मिले हैं। गुरुवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से आईपीएल के 19वें सीजन के लिए दूसरा शेड्यूल जारी किया गया। इसके तहत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 11, 14 और 17 मई को तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पंजाब किंग्स अपने इस दूसरे होम ग्राउंड में मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के साथ भिड़ेगी। शेड्यूल के मुताबिक धर्मशाला में पहला मैच 11 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। 

Trending Videos

14 को भी पंजाब किंग्स बनाम और मुंबई इंडियंस का मैच शाम 7:30 बजे ही शुरू होगा। पंजाब किंग्स तीसरा और आखिरी मैच 17 मई को दोपहर 3:30 बजे आरसीबी के साथ खेलेंगे। ये तीनों मैच सीजन के अंतिम लीग मुकाबले होंगे, जिसमें हर टीम नॉकआउट में जाने के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी। धर्मशाला की तेज पिच पर ये मुकाबले न केवल पंजाब किंग्स के लिए, बल्कि उनके विरोधियों के लिए भी बेहद निर्णायक होंगे। धर्मशाला में 14 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे मैच भी खेला जाएगा, लेकिन इससे पहले आईपीएल के तीन मैच मिलने से क्रिकेट प्रेमी खासे उत्साहित हैं। धर्मशाला में आईपीएल का रोमांच चरम पर रहता है और क्रिकेट प्रेमी इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 14 मैचों का सफल आयोजन
धर्मशाला स्टेडियम में अब तक आईपीएल के 14 मैचों का सफल आयोजन हो चुका है। पिछले साल धर्मशाला को भी तीन मैच मिले थे, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते एक मैच बीच में ही रोकना पड़ा था और बाद में इसे दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed