{"_id":"6a6dfe818a62618ecd0a2c1c","slug":"jamuli-liquor-shop-sealed-for-24-hours-for-overcharging-kangra-news-c-95-1-kng1047-248056-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अधिक दाम वसूलने पर जमुली में शराब ठेका 24 घंटे के लिए सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अधिक दाम वसूलने पर जमुली में शराब ठेका 24 घंटे के लिए सील
Sun, 02 Aug 2026 07:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 02 Aug 2026 07:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वालामुखी/खुंडियां (कांगड़ा)। शराब की बोतलों पर निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) से अधिक दाम वसूलने की शिकायत सही पाए जाने पर आबकारी एवं कराधान विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को विभागीय टीम ने ज्वालामुखी के साथ लगते जमुली स्थित शराब ठेके को 24 घंटे के लिए सील कर दिया। विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य शराब ठेकेदारों में भी हड़कंप मच गया।
विभाग को काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं कि जमुली स्थित ठेके पर ग्राहकों से बोतलों पर अंकित मूल्य से 20 से 50 रुपये तक अधिक वसूले जा रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर कई बार ग्राहकों और ठेके के कर्मचारियों के बीच विवाद भी हो चुका था। शिकायतों के आधार पर धर्मशाला से पहुंची आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया।
टीम ने पहले एक कर्मचारी को ग्राहक बनाकर शराब खरीदने भेजा। जांच के दौरान उससे भी निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूली गई। शिकायत सही पाए जाने पर विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ठेके को 24 घंटे के लिए सील कर दिया। विभाग ने मामले की रिपोर्ट तैयार कर आगामी कार्रवाई के लिए भेज दी है। नियमानुसार संबंधित ठेकेदार पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, क्षेत्र के शराब कारोबारियों का कहना है कि कई स्थानों पर अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। उनका आरोप है कि संबंधित विभाग और पुलिस की ओर से इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। कारोबारियों का कहना है कि कई दुकानों में ठेकों से कम कीमत पर अवैध शराब बेची जा रही है, जिससे लाइसेंसधारी ठेकेदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने अवैध शराब की बिक्री पर भी सख्त कार्रवाई की मांग की।
आबकारी एवं कराधान विभाग के उपायुक्त प्रेम सिंह कैथ ने बताया कि जमुली स्थित शराब ठेके पर बोतलों के अंकित मूल्य से अधिक राशि वसूलने की शिकायत मिली थी। जांच में शिकायत सही पाई गई। मामले की रिपोर्ट तैयार कर आगे भेज दी गई है। नियमानुसार जो भी जुर्माना निर्धारित होगा, वह संबंधित ठेकेदार से वसूला जाएगा।