सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Jasoor Panchayat's Pradhan-Up Pradhan and six ward members join BJP

Kangra News: जसूर पंचायत के प्रधान-उपप्रधान और छह वार्ड सदस्य भाजपा में शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 08 Jun 2026 08:21 AM IST
विज्ञापन
Jasoor Panchayat's Pradhan-Up Pradhan and six ward members join BJP
सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और विधायक रणवीर निक्का के साथ भाजपा में शामिल हुए जसूर पंचायत के प्रति
विज्ञापन
जसूर (कांगड़ा)। जसूर पंचायत की प्रधान, उपप्रधान और छह वार्ड सदस्यों ने रविवार को अपने समर्थकों सहित भाजपा का दामन थाम लिया। कांगड़ा-चंबा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज के निवास स्थान पर आयोजित एक कार्यक्रम में इन सभी पंचायत प्रतिनिधियों का पार्टी में स्वागत किया गया।

सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और विधायक रणवीर सिंह निक्का ने सभी को भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। भाजपा में शामिल होने वालों में पंचायत प्रधान अंजना देवी, उपप्रधान अंकित वर्मा और छह वार्ड सदस्य- रीतू, पूजा, मंजू शर्मा, देवन महाजन, राजकुमारी और मुकेश शामिल हैं। इनके अलावा सिनेमा हॉल क्षेत्र के भी कई स्थानीय लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत प्रधान के आग्रह पर सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने जसूर पंचायत के विकास कार्यों के लिए 11 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने सिनेमा हाल क्षेत्र में विधायक के सहयोग से एक ट्यूबवेल स्थापित करवाने का भी आश्वासन दिया। सांसद ने पंचायत प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे हर घर तक पहुंचें, लोगों की समस्याएं सुनें और उनके समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
Trending Videos

वहीं, विधायक रणवीर सिंह निक्का ने भी अपनी विधायक निधि से पंचायत के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने प्रतिनिधियों से कहा कि वे विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार कर प्रस्तुत करें, विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस कार्यक्रम के दौरान डागला पंचायत के प्रधान मक्खन सिंह और उपप्रधान आशीष पठानिया ने भी सांसद एवं विधायक से मुलाकात कर अपने क्षेत्र के विकास से जुड़े अहम विषयों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed