सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Tourists climb mountains to beat the heat, Dharamsala-McLeodganj packed

Kangra News: गर्मी से राहत के लिए पहाड़ चढ़ रहे सैलानी, धर्मशाला-मैक्लोडगंज पैक

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 08 Jun 2026 07:24 AM IST
विज्ञापन
Tourists climb mountains to beat the heat, Dharamsala-McLeodganj packed
विज्ञापन
धर्मशाला। मैदानी इलाकों में पड़ रही झुलसा देने वाली गर्मी से राहत पाने के लिए इन दिनों बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। एक धर्मशाला और इसके आसपास के पर्यटन स्थलों पर सैलानियों का हुजूम उमड़ रहा है। वीकेंड के बाद रविवार को भी धर्मशाला और मैक्लोडगंज के होटलों में लगभग 80 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। इससे पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के चेहरे खिल उठे हैं।

रविवार को पर्यटकों ने प्रमुख दर्शनीय स्थलों का जमकर लुत्फ उठाया। भागसूनाग वाटरफाल और मंदिर परिसर के साथ-साथ मैक्लोडगंज बाजार, स्थानीय कैफे और तिब्बती संस्कृति से जुड़े स्थलों पर दिनभर काफी रौनक रही। वहीं, धर्मशाला के खूबसूरत टी-गार्डन (चाय के बागानों) में पर्यटकों ने प्राकृतिक सुंदरता के बीच सैर और फोटोग्राफी का भरपूर आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त शहीद स्मारक में भी सैलानियों की आवाजाही लगातार बढ़ी है। यहां आने वाले लोग देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ परिसर की सुंदरता को निहार रहे हैं। बच्चों व युवाओं में सेल्फी को लेकर खासा उत्साह दिखा। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि सीजन अपने शिखर पर है। पर्यटकों की तादाद बढ़ने से होटल, टैक्सी, रेस्टोरेंट और स्थानीय व्यापारियों का कारोबार चमक उठा है।
विज्ञापन
Trending Videos

स्मार्ट सिटी होटल एवं रेस्तरां एसोसिएशन धर्मशाला के अध्यक्ष राहुल धीमान ने बताया कि रविवार को 80 फीसदी होटल बुकिंग दर्ज की गई है। सीजन पीक पर होने के चलते रोजाना होटलों में बहुत अच्छी ऑक्यूपेंसी मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed