{"_id":"6a58c02e865948e9f70cc5f6","slug":"kangra-body-of-a-30-year-old-man-found-under-suspicious-circumstances-in-indora-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra: इंदौरा में 30 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: इंदौरा में 30 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव
Thu, 16 Jul 2026 04:58 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)।
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 16 Jul 2026 04:58 PM IST
सार
चिट्टे (हेरोइन) का इंजेक्शन लगाने के दौरान ओवरडोज से उसकी मौत हुई है। हालांकि, वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी।
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, जांच जारी।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस थाना इंदौरा के तहत बैरियर चौक के पास एक मैदान में 30 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक औंधे मुंह पड़ा था और उसके बाएं बाजू में सिरिंज लगी हुई थी। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि चिट्टे (हेरोइन) का इंजेक्शन लगाने के दौरान ओवरडोज से उसकी मौत हुई है। हालांकि, वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी। सूचना मिलते ही डीएसपी संजीव कुमार यादव और थाना प्रभारी आशीष पठानिया पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान शुभम (30) पुत्र सोम राज, निवासी वार्ड नंबर-5, चनौर के रूप में हुई है। मृतक इंदौरा कॉलेज के समीप गन्ने का रस बेचता था। शुभम अपने पीछे पत्नी और तीन वर्षीय बेटे को छोड़ गया है। एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, फिलहाल शव पोस्टमार्टमके लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन