{"_id":"6a5876e8ed7620ddb20f9f7b","slug":"dehra-mini-secretariat-lift-incident-cleaning-worker-rescued-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehra Lift Incident: मिनी सचिवालय की लिफ्ट में एक घंटे तक फंसी सफाई कर्मचारी, रेस्क्यू कर बचाई गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehra Lift Incident: मिनी सचिवालय की लिफ्ट में एक घंटे तक फंसी सफाई कर्मचारी, रेस्क्यू कर बचाई गई जान
Thu, 16 Jul 2026 11:46 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:46 AM IST
सार
देहरा मिनी सचिवालय में गुरुवार सुबह सफाई कर्मचारी स्नेहा करीब एक घंटे तक लिफ्ट में फंसी रही। बंद लिफ्ट में घुटन के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलते ही एसडीएम के निर्देश पर तकनीकी टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के लिए उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। प्रशासन ने तकनीकी खराबी की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांगड़ा जिले के देहरा मिनी सचिवालय में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। सफाई कर्मचारी स्नेहा अचानक लिफ्ट में फंस गई और करीब एक घंटे तक बाहर नहीं निकल सकी। बंद लिफ्ट में घुटन बढ़ने से उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सुबह करीब आठ बजे स्नेहा सफाई कार्य के लिए लिफ्ट से ऊपरी मंजिल पर जा रही थी। इसी दौरान अचानक तेज झटके के साथ लिफ्ट बीच रास्ते में रुक गई। उस समय महिला लिफ्ट में अकेली थी, जबकि उसका पति मिनी सचिवालय परिसर में ही मौजूद था।
विज्ञापन
करीब एक घंटे तक लिफ्ट में फंसी रहने के कारण महिला को घुटन महसूस होने लगी और उसकी तबीयत बिगड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
एसडीएम देहरा के निर्देश पर तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोलकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे तत्काल सिविल अस्पताल देहरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया। फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और उसका उपचार जारी है।
प्रारंभिक जांच में लिफ्ट में तकनीकी खराबी की आशंका जताई गई है। प्रशासन ने संबंधित विभाग से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब कर जांच शुरू कर दी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।