फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Condition of Dharamshala ropeway route remains unimproved even after three years.

Kangra News: तीन साल बाद भी नहीं सुधरी धर्मशाला रोपवे मार्ग की हालत

Thu, 16 Jul 2026 08:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 16 Jul 2026 08:56 AM IST
विज्ञापन
Condition of Dharamshala ropeway route remains unimproved even after three years.
धर्मशाला के कोतवाली बाजार में रोपवे को जाने वाला खस्ताहाल रास्ता। संवाद
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला में पर्यटन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रोपवे मार्ग का क्षतिग्रस्त हिस्सा तीन साल बाद भी पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो पाया है। जून 2023 में हुई भारी बारिश के दौरान सड़क का एक हिस्सा धंस गया था। इसके बाद आज तक यहां स्थायी सुधार कार्य पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

मौजूदा बरसात में एक बार फिर इस सड़क की बदहाली स्थानीय कारोबारियों और पर्यटकों के लिए चिंता का विषय बन गई है। धर्मशाला टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष कपिल देव सहित टैक्सी चालकों में कुश कुमार, अजय और रोहित ने बताया कि सड़क धंसने के बाद से अब तक तीन पर्यटन सीजन निकल चुके हैं, लेकिन मार्ग को पूरी तरह ठीक नहीं किया गया।
विज्ञापन

उनका कहना है कि इतने प्रमुख पर्यटन स्थल तक जाने वाली सड़क की यह स्थिति प्रदेश की पर्यटन व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। इससे बाहर से आने वाले सैलानियों के बीच देवभूमि की नकारात्मक छवि बन रही है। उन्होंने प्रबंधन से जल्द से जल्द यहां स्थायी सुरक्षा कार्य कर मार्ग बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस महीने के अंत तक सुधरेगी स्थिति
मार्ग के साथ लगती मल्टीस्टोरी पार्किंग का निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे इस रास्ते को जोड़ा जा रहा है। इस महीने के अंत तक इस सड़क को पूरी तरह से दुरुस्त कर आवाजाही के लिए बहाल कर दिया जाएगा। -कल्याण भट्ट, एक्सईन, स्मार्ट सिटी धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed